कोरोना (Kerala Corona) के बढ़ते कहर से केरल बेतहाशा परेशान है. शनिवार को पिनाराई विजयन सरकार (Pinarayi Vijayan government) ने यहां नाइट कर्फ्यू (Night curfew) के साथ हर इतवार को कंप्लीट लाकडाउन (Corona Lockdown) लगाने का फैसला किया था. जिसके तहत रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा. ऐसे में सिर्फ जरूरी चीजों के लिए ही लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत दी गई.
सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि, लॉकडाउन का पालन ना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से करीब 70 प्रतिशत केरल से ही आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान ही यहां 29,682 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए, राज्य में 142 लोगों की मौत हुई है.