केरल में पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) की दूसरी सरकार का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री केएन बालागोपाल (Finance Minister KN Balagopal) ने पेश किया. जिसमें सबसे ज्यादा जोर स्वास्थ्य सेवाओं (Health services) पर दिया गया है. बालागोपाल ने कोविड-19 की दूसरी लहर (second wave of covid-19) से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है.
इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये देने का भी बजट में ऐलान किया गया है. इसमें से 500 करोड़ रुपये टीकाकरण के इंतजाम पर खर्च होंगे.
इसके अलावा बजट में तटीय इलाकों में तूफान से हुए नुकसान और समुद्री घुसैपठ की रोक के लिए सुविधाओं बढ़ाने पर भी खासा खर्च किया गया है. वित्त मंत्री का दावा है कि ये नया बजट सभी के लिए स्वास्थ्य और भोजन सुनिश्चित करेगा.