दिल्ली में कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है, लेकिन हमें और अधिक ऑक्सीजन की जरूरत है. केजरीवाल ने चिट्ठी में कहा कि दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता और ना ही यहां पर मेडिकल ऑक्सीजन की फैक्ट्री है, ऐसे में आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो जरूर कीजिए. जाहिर है कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश की राजधानी दिल्ली ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है. कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने की शिकायत सामने आ रही हैं.