दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सिंगापुर (Singapore) में नए कोरोना वेरिएंट पर दिए बयान की काफी किरकिरी हुई हैं. अब सिंगापुर सरकार ने गलत सूचना के प्रसार को रोकने लिए बड़ा कदम उठाया है. केजरीवाल के बयान पर प्रोटेक्शन फ्रॉम ऑनलाइन फॉल्सहुड एंड मैनिपुलेशन कानून (Protection from Online Falsehoods & Manipulation) लागू कर दिया है. ये सिंगापुर का एंटी मिस इनफॉर्ममेशन कानून है. इसका मतलब है कि सिंगापुर में अरविंद केजरीवाल के बयान से संबंधित कोई भी सूचना नहीं दिखाई जाएगी.
अब, सिंगापुर के सभी सोशल मीडया प्लेटफॉर्म्स को ये बताना होगा कि सिंगापुर में कोरोना का कोई वैरिएंट नहीं है. साथ ही इसका भी कोई सूबत नहीं है कि न्यू स्ट्रेन बच्चों के लिए खतरनाक है. इससे पहले, भारत सरकार ने सिंगापुर को सफाई देते हुए कहा था कि दिल्ली के सीएम का बयान पूरे भारत का बयान नहीं है.