दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जींद के किसान महापंचायत के दौरान केन्द्र पर जोरदार हमला बोला. किसान आंदोलन को लेकर फिर से समर्थन जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं किसानों के समर्थन में हर कुर्बानी देने को तैयार हूं. किसान मुझे छोटा भाई, बेटा मानते हैं, मुझे केंद्र सरकार की सजा की परवाह नहीं है. उन्होंने GNCTD कानून का जिक्र करते हुए कहा कि मुझसे नाराज होकर केंद्र सरकार संसद में एक बिल लेकर आई. जिसमें दिल्ली में चुनी सरकार की बजाय सारी ताकत LG को दे दी. किसानों के प्रदर्शन करने का समर्थन करने पर हमें उसका खामियाजा भुगतना पड़ा. साथ ही उन्होनें कहा कि मेरी ज़िंदगी का एक ही सपना है, कि भारत को जीते जी नंबर 1 देश बनाना है. 5 साल में दिल्ली बदलकर दिखाई है. भगवान से मेरी सेटिंग है, मुझे इस पृथ्वी से तबतक मौत नहीं आएगी जबतक मैं भारत को दुनिया का नंबर 1 देश न देख लूं.