KBC 13: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आजकल कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 (Kaun Banega Crorepati) का शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में सामने आया शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. प्रोमो में अमिताभ का खास अंदाज फैंस के दिलों को छू रहा है. प्रोमो में शो में आईं एक कंटेस्टेंट बिग बी से अपने दिल की बात कहती दिख रही हैं, जिसके बाद अमिताभ इस शो को बंद करने की बात कहते हैं.
प्रोमो में बिग बी कंटेस्टेंट नम्रता की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं - प्रोड्यूसर जी ये कार्यक्रम बंद करो, मुझे नम्रता जी के साथ चाय पर जाना है. अमिताभ बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं.
ये भी पढे़ं : Shilpa Shetty ने पति Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद किया पोस्ट, कहा - एक बुरे तूफान के बाद...