अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachcan) का 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (KBC 13) एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. 23 अगस्त को शो का प्रीमियर होगा. इस सीजन में सीमित संख्या में स्टूडियो में दर्शक भी होंगे.
इस सीजन में फास्टेस्ट फिंगर को बदलकर फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट कर दिया गया है.
कंटेस्टेंट को तीन सही जवाब देने होंगे.
इसके अलावा टाइमर का नाम बदलकर धुक-धुकी जी किया गया है. हफ्ते के आखिर में शानदार शुक्रवार होगा जहां जानी-मानी हस्तियां पहुंचेंगी.
बता दें 'कौन बनेगा करोड़पति 13' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे से ऑनएयर होगा. जो दर्शक किसी वजह से टीवी पर नहीं देख पाएं वे इसे डिजिटल प्लैटफॉर्म सोनी लिव एप पर देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: KGF Chapter 2 की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगा सिनेमाघरों में धमाका