अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में क्रिकेट के महारथी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) नजर आए. शो पर सौरव और वीरू ने अमिताभ बच्चन संग मिलकर खूब मस्ती की. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सौरव गांगुली से पूछा कि हमने सुना है कि आप लोगों को बहुत वेट करवाते हैं. अमिताभ का इशारा 2001 की टेस्ट सीरीज की तरफ था, जब गांगुली ने स्टीव वॉ को टॉस के लिए इंतजार करवाया था. ऐसे में गांगुली को कुछ याद नहीं आता, वहीं अमिताभ बच्चन सहवाग को देखने लगते और मुस्कुराते हैं. सहवाग भी हंसते हैं और याद दिलाते हैं- दादा ये वो बात कर रहे हैं जब आपने 2001 में स्टीव को वेट कराया था.
ये भी पढ़ें: Domestic Violence Case: हनी सिंह तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश, पत्नी शालिनी ने दर्ज कराया था केस
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 (KBC 13) के दर्शकों को बताया कि सौरव गांगुली इस शो के बंगाली वर्जन को होस्ट कर चुके हैं, जिसका नाम 'के होबे बांग्लार कोटिपोटि' है. अमिताभ ने कहा कि हमारी नौकरी खतरे में हो जाएगी. सौरव ने इसपर बताया कि वह रिहर्सल के समय अमिताभ बच्चन के वीडियो देखा करते थे.