जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने दावा किया है कि उन्हें सरकार ने एक बार फिर से नजरबंद (House Arrest) कर दिया है. इसके लिए महबूबा ने बकायदा अपने घर के बाहर की दो तस्वीरें ट्वीट की हैं. जिसमें से एक तस्वीर में गेट के आगे पुलिस का वाहन खड़ा है और दूसरी तस्वीर में दरवाजे पर ताला गया है. हालांकि कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें: UP: पूर्व राज्यपाल Aziz Qureshi पर 'राजद्रोह' का केस दर्ज, बोले- मैंने किसी पर निजी टिप्पणी नहीं की
महबूबा ने ट्वीट करके सरकार के उस दावे पर सवाल उठाया है जिसमें कहा गया है कि कश्मीर में सब सामान्य हो चुका है. पूर्व CM ने अपने ट्वीट में लिखा- भारत सरकार (Indian Government) अफगानिस्तान (Afghanistan) के लोगों के अधिकारों की चिंता करती है लेकिन कश्मीरियों को जानबूझकर उनके हक नहीं देती. मुझे आज घर में नजरबंद कर दिया गया है क्योंकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति ठीक नहीं है. यह केंद्र सरकार के कश्मीर में सबकुछ ठीक होने की दावे की असलियत बताता है.
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने दावा किया है कि राज्य में पूर्व में लगाए गए अधिकांश प्रतिबंध वापस ले लिए गए हैं. राज्य में इंटरनेट भी चालू हो गया है और हालात सामान्य है.