कर्नाटक (Karnataka) में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हो रही गहमागहमी की चर्चाए इस वक्त अपने चरम पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार येदियुरप्पा अपनी कुर्सी बचा नहीं पाएंगे और उनका जाना तय माना जा रहा है, हालांकि इस बीच बीजेपी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐसी किसी भी अटकल को दरकिनार करते हुए कहा कि येदियुरप्पा बहुत अच्छा काम कर रहे हैं वो राज्य को सही तरीके से चला रहे हैं. वहीं बीएस येदियुरप्पा ने इन घटनाक्रमों से खुद को अनजान बताया है वो कह रहे हैं कि उनका कहना है कि उन्हें हाईकमान से कोई निर्देश नहीं मिले हैं और वो आलाकमान के फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं.
दरअसल कहा जा रहा है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन अब एक औपचारिकता भर है. नए सीएम को लेकर फैसला लिया जा चुका है और पार्टी कभी भी नए सीएम का ऐलान कर सकती है. लिंगायत समाज के नेता और राज्य के खान मंत्री मुरुगेश निरानी दिल्ली पहुंचे हैं और उनके दौरे को इसी कड़ी का एक हिस्सा माना जा रहा है . कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हो रही गहमागहमी की चर्चाए इस वक्त अपने चरम पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार येदियुरप्पा अपनी कुर्सी बचा नहीं पाएंगे और उनका जाना तय माना जा रहा है,