कर्नाटक प्रीमियर लीग में सट्टेबाज़ी, टीम मालिक गिरफ्तार

Updated : Sep 25, 2019 14:13
|
Editorji News Desk

क्रिकेट में सट्टेबाज़ी का जाल एक बार फिर से फैलता दिख रहा है. ताजा मामला कर्नाटक प्रीमियर लीग का है, जहां इसकी टीम बेलागवी पैंथर्स के मालिक अशफाक अली थारा को सट्टेबाज़ी के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया. अशफाक पर आरोप है कि उसने दुबई के बुकी के साथ मिलकर सट्टेबाज़ी को अंजाम दिया. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की लीग KPL का आयोजन इस साल 16 से 31 अगस्त के बीच हुआ था. इस दौरान अशफाक टूर्नामेंट की दूसरी टीमों के खिलाड़ियों के टच में थे, ऐसे में खिलाड़ियों से भी पूछताछ और जांच जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को KPL में खेल रहे 12 खिलाड़ियों पर अशफाक के टच में होने का शक है.

 

Bettingक्रिकेटCricketसट्टेबाज़ीकर्नाटक प्रीमियर लीग

Recommended For You