कर्नाटक (Karnataka) के यादगीर (Yadgir) जिले में सोमवार को कथित तौर पर एक ही परिवार के छह लोगों (six family members) ने तालाब (pond) में कूदकर आत्महत्या (Mass suicide) कर ली. पुलिस ने इन सभी के शवों को बरामद कर (Police recover bodies) लिया है. पुलिस के मुताबिक भीमारैया सुरपुरा, उनकी पत्नी शांतम्मा, बेटा शिवराज, और उनकी तीन बेटियां तालाब में मृत पाई गईं.
पुलिस को संदेह है कि परिवार ने यह कदम कर्ज में डूबे रहने के कारण उठाया होगा. पुलिस का ये भी कहना है कि परिवार ने स्थानीय साहूकार से कर्ज लिया था जिसे वो काम और कमाई न हो पाने की वजह से नहीं लौटा पा रहा था. आशंका जताई जा रही है कि खुदकुशी की ये वजह हो सकती है. लेकिन पुलिस मामले की हर लिहाज से जांच करने की बात कह रही है.