Hindu Mahasabha in Karnataka: कर्नाटक में हिंदू महासभा के एक नेता ने खुलेआम विवादित बयान दिया. हिंदू महासभा के नेता धर्मेंद्र ने कहा है कि हिंदुओं की रक्षा के लिए हमने गांधी (Mahatma Gandhi) को भी नहीं बख्शा. मंगलूरू में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र ने कहा कि जब हमने हिंदुओं की रक्षा के लिए महात्मा गांधी को नहीं बख्शा तो तुम्हें क्या लगता है हम तुम्हें छोड़ देंगे. दरअसल यह प्रेस कांफ्रेंस यहां ढहाए गए अवैध धार्मिक ढांचों के संबंध में आयोजित की गई थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने चित्रदुर्गा, दक्षिण कन्नड़ और मैसूर में मंदिरों को ढहा दिया है. कौन चला रहा है सरकार? जाहिर है हिंदू महासभा की यह धमकी राज्य की BJP सरकार पर थी.
इस दौरान हिंदू महासभा नेता ने भाजपा सरकार के नेताओं को खुलेआम चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर यह सब कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ होता तो तुम्हें क्या लगता है हालात ऐसे ही रहते? इस नेता ने आगे कहा कि जब तक हिंदू महासभा है, किसी भी हिंदू मंदिर को ढहाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.