कर्नाटक सरकार(Karnataka Government) ने कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने के लिए 1 करोड़ वैक्सीन की डोज़ खरीदने के लिए 400 करोड़ रुपये जारी किए हैं. कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा(BS Yeddyurappa) ने राज्य के उन सभी लोगों से जल्द से जल्द रजिस्टर कर वैक्सीन लेने की अपील की है जिनकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है.केंद्र सरकार ने 19 अप्रैल को तीसरे फेज़ के वैक्सीनेशन प्रोग्राम(Coronavirus Vaccine) की घोषणा की थी. इस दौरान ये भी ऐलान हुआ था कि राज्य सरकारें और निजी अस्पताल सीधा वैक्सीन निर्माताओं से टीके खरीद सकेंगे.
बता दें कि भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई जिसमें सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई. भारत में फिलहाल तीन टीकों को मंजूरी मिल चुकी है जिसमें से कोविशील्ड और कोवैक्सीन बाजार में उपलब्ध है.