कोरोना संकट के बीच कर्नाटक सरकार ने सिनेमा हॉल को खोले जाने को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. कर्नाटक सरकार ने प्रदेश में सिनेमा हॉल को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है. सिनेमा हॉलों की क्षमता पर लगाए गए प्रतिबंध को बुधवार को हटाने का निर्णय लेते हुए कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में नये दिशानिर्देश जारी किये है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कर्नाटक में अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी सिनेमा हॉल खुल सकेंगे. हालांकि, फिलहाल यह दिशा-निर्देश चार सप्ताह के लिए है.