छोटे पर्दे के इस फेमस शो कबूल का इतंजार कर रहे फैंस एक बार फिर जोया और असद को एक साथ देख पाएंगे. 'कुबूल है 2.0 (Qubool Hai 2.0)' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें अंकुश मोहला और ग्लेन बैरेटो द्वारा निर्देशित सीरज़ में असद और ज़ोया नए लकु और किरदार में नज़र आएंगे. वहीं, करन सिहं ग्रोवर और सुरभि ज्योति के अलावा इस बार आरिफ ज़करिया और मंदिरा बेदी भी अहम भूमिका में होंगीं. कबूल है सीरियल को पहले ZeeTV पर प्रसारित किया जाता था. अब इसके दूसरे पार्ट को वेब सीरीज के जरिए OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा.