करण जौहर ने नए चेहरों को लॉन्च करने की शुरुआत कर दी है. करण ने सबसे पहले लॉन्च किया है तृप्ति डीमरी को. करण ने इंस्टाग्राम पर तृप्ति का वीडियो भी शेयर किया है. उन्होने लिखा, ‘तृप्ति डिमरी का गर्व से स्वागत है. तृप्ति ने बुलबुल और लैला मजनू में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. वह काफी टैलेंटेड हैं, डाइनैमिक है और उनमें एक आग है जो उनको और ब्राइट होने में मदद करेगी.’ इससे पहले करण ने कहा था कि वो अपनी नई कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोर एजेंसी यानि डीसीए के जरिए नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं.