टीम इंडिया (India) के इंग्लैंड दौरे (England Tour) से पहले पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को सलाह दी है. कपिल ने कहा है कि पंत को थोड़ा धीमा होने की जरूरत है, इंग्लैंड दौरे पर आक्रामकता के साथ सावधानी भी अहम होगी. अगर वो ऐसा करते हैं तो लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकेंगे. कपिल देव ने आगे कहा कि पंत के स्ट्रोक की रेंज अच्छी है, मगर इंग्लैंड दौरा चुनौतीपूर्ण होगा. उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वो पिच पर ज्यादा समय बिताएं और हर गेंद को हिट करने से बचें.
कपिल ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वो विजेता खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जबरदस्त पारियां खेली हैं.