लॉकडाउन में क्रिकेटरों के नए लुक वाले क्लब में अब कपिलदेव भी शामिल हो गए है. कपिल के नए लुक में सिर से बाल गायब है. दाढ़ी का कट फ्रेंच है. और काले लिबास के साथ सिर के ऊपर चढ़ा चश्मा उनकी कद-काठी से इस कदर मैच कर रहा है कि मानों वो किसी रियासत के नवाब हों. बहरहाल, भारत को पहली बार क्रिकेट का विश्वविजेता बनाने वाले कप्तान ने खुद को ये लुक लॉकडाउन में बढ़े हुए सिर के बाल की समस्या से निदान के तौर पर दिया है.