फिल्म ‘केदारनाथ’ की राइटर कनिका ढिल्लों ने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा के साथ शादी रचा ली है. इसकी कई तस्वीरें कनिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. कनिका ने अपने खास लोगों की मौजूदगी में दिसंबर में हिमांशु संग शादी रचाई. दोनों 2019 से रिलेशनशिप में थे. बता दें कि हिमांशु कुछ समय पहले अदाकारा और सोशल एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर संग रिलेशनशिप में थे.