कंगना रनौत जल्द एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एक योद्धा के रूप में नजर आएंगी. कंगना ने इस बात का ऐलान करते हुए बताया कि ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी' की अगली कड़ी होगी और इसका नाम 'मणिकर्णिका रिटर्न्स - द लीजेंड ऑफ दिद्दा' होगा. बताया जा रहा है कि कंगना और कमल जैन ने पिछले हफ्ते ही इस फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट को मंजूरी दी है.