कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच क्या है विवाद? जानें यहां

Updated : Feb 27, 2021 18:21
|
Editorji News Desk

बॉलिवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. कंगना ने फिर से ऋतिक की हंसी उड़ाते हुए 'सिली एक्स' कहकर मामले को फिर से तूल दिया है. कंगना ने ट्वीट कर लिखा- 'दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा सिली एक्स अभी भी वहीं है. उसी मोड़ पर जहां ये वक्त दोबारा लौट कर नहीं जाने वाला.' इससे पहले भी ये पूरा मामला कंगना के ऋतिक को सिली एक्स कहने पर ही शुरू हुआ था. 

कब शुरू हुआ दोनों के बीच विवाद?

दरअसल, यह विवाद साल 2016 में तब शुरु हुआ था जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को सिली एक्स बताया था. इसके बाद ऋतिक ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा था. इसके बाद कंगना ने दावा किया था कि उन्हें ऋतिक ने इमेल्स भेजा था. वहीं, ऋतिक ने दावा किया था कि कंगना  ने ही उन्हें सैकड़ों बेतुके ईमेल भेजे थे. मेल भेजने का मामला 2013 और 2014 का है. कंगना का दावा है कि ऋतिक के साथ वो रिलेशनशिप में थीं. हालांकि ऋतिक ने सभी दावों को खारिज कर दिया था.

ऋतिक रोशन ने दर्ज कराई थी शिकायत


साल 2016 में ऋतिक रोशन ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कोई उनकी फ़ेक आईडी बनाकर कंगना से बात कर रहा था. उन्होंने कहा था कि बोगस आईडी से उनके नाम से 2013-14 में कंगना को ईमेल किए गए थे. इस मामले में कई धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हुई थी. साल 2016 में साइबर सेल ने ऋतिक का लैपटॉप और मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे मे ले लिया था. जांच के दौरन कंगना और उनकी बहन से भी पूछताछ की गई थी. साल 2020 में ये मामला मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया था.

kangnaBolllywoodHrithik Roshan

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब