एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टा स्टोरी (Insta Story)में बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव (Corona Negative) आई है. कंगना ने ये भी कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए उनके पास कई टिप्स हैं, लेकिन वह इसे अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर नहीं करेंगी.
कंगना ने लिखा, 'सभी को नमस्कार आज मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मैं इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं कि मैंने वायरस को कैसे हराया लेकिन मुझे कहा गया है कि मैं कोविड फैन क्लबों को नाराज न करूं .... हां वास्तव में ऐसे लोग हैं जो नाराज हो जाते हैं यदि आप वायरस की ओर अनादर से पेश आते हैं....आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद'