कंगना ने एक वीडियो जारी कर रहा कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर कई लोगों को धन्यवाद किया. उन्होंने फिल्म मणिकर्निका के लेखक विजेंद्र और प्रसून, म्युज़िक डायरेक्टर्स शंकर-एहसान-लोय और प्रोडूयसर कमला जैसा का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ये फिल्म सिर्फ उनकी नहीं बल्कि बहुत से लोगों की है. उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड की जुरी का भी शुक्रिया अदा किया. अंत में वो फैंस और परिवार का शुक्रिया अदा नहीं करना भूलीं.