फिल्म 'क्वीन' ने रविवार को 7 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि ये फिल्म कभी रिलीज होगी. कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'एक दशक के लंबे स्ट्रगल के बाद मुझसे कहा गया कि मैं भी अच्छी अदाकारा हूं, जैसा कि बॉलीवुड की लीड ऐक्ट्रेस को होना चाहिए. मैंने क्वीन यह सोचकर साइन की थी कि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं होगी, इसे मैंने पैसों के लिए साइन किया, उन पैसों से मैं न्यू यॉर्क के फिल्म स्कूल में गई.' ये फिल्म 7 मार्च 2014 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म से कंगना को अलग पहचान मिली थी.