कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी. कंगना ने फिल्म के बायोपिक न होने की पुष्टि की है और कहा है, 'हां, हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट अपने अंतिम चरण में है. यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है. यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य फिल्म है. इस पॉलिटिकल ड्रामा से मेरी पीढ़ी को वर्तमान भारत के सामाजिक-राजनीति परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी.'