साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है. सोमवार को कमल हासन ने कहा कि वो निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन वो किस सीट से चुनाव में उतरेंगे इसकी घोषणा बाद में करेंगे. बता दें कि कमल हासन ने रविवार से ही चान दिन की चुनावी यात्रा शुरू की है. दरअसल फरवरी 2018 में कमल हासन ने अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम लॉन्च की थी और अब वो विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं.