Kabul Airport blast: काबुल एयरपोर्ट पर हुए सीरियल बम ब्लास्ट में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की मौत पर अमेरिका ने शोक जताया है. व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि अफगानिस्तान के काबुल में आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के सम्मान में 30 अगस्त की शाम तक अमेरिकी ध्वज आधा झुका रहेगा.
वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने काबुल एयरपोर्ट के पास हुए हमले में 13 US कमांडो के मारे जाने की पुष्टि की है और कहा है कि हमारे सैनिकों ने हजारों लोगों की जान बचाते हुए बलिदान दिया है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि काबुल में एक आतंकी हमले में अमेरिकी सेना के 13 सदस्यों की मौत हो गई. हजारों लोगों की जान बचाते हुए इन साहसी सैनिकों की मौत हुई, वे हीरो हैं.
यह भी पढ़ें: Kabul Blast: अमेरिकी सैनिकों समेत 72 लोगों की गई जान, तस्वीर जारी कर ISIS-K ने ली हमले की जिम्मेदारी