जस्टिस एनवी रमण बने भारत के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Updated : Apr 24, 2021 17:21
|
Editorji News Desk

जस्टिस एनवी रमण ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है. उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शपथ दिलाई. जस्टिस बोबड़े के रिटायर होने के बाद अब जस्टिस रमण भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं. वे 26 अगस्त, 2022 तक इस पद पर रहेंगे. पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस बोबडे ने ही उनके नाम की सिफारिश की थी. जस्टिस एनवी रमण ने शीर्ष अदालत में कई हाई प्रोफाइल मामलों को सुना है. पिछले साल ही अनुच्छेद 370 के खिलाफ कई याचिकाओं की सुनवाई करने वाली बेंच में वे शामिल थे. जस्टिस रमण ने साल 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे. फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में थे. उन्होंने 1983 में अपने न्यायिक करियर की शुरुआत बतौर वकील की थी.

NV RamanaPresident

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?