राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए रिटायर्ड जस्टिस अरुण मिश्रा (Justice Arun Mishra) ने अपना चार्ज संभाल लिया है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी थी. NHRC के अध्यक्ष का पद पिछले छह महीने से खाली था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया से खुद को अलग करने के लिए कह दिया था.
खड़गे ने कहा कि मैंने बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों (SC-ST & minorities) पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. साथ ही इनमें से कम से कम एक व्यक्ति को नियमों के तहत आयोग का अध्यक्ष या सदस्य नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव किया था.