J&J Vaccine: जॉनसन एंड जॉनसन ने सरकार से मांगी अपनी 'सिंगल डोज़' वैक्सीन के लिए इमरजेंसी इजाजत

Updated : Aug 06, 2021 13:03
|
Editorji News Desk

भारत को जल्द ही कोरोना के खिलाफ जंग में चौथी वैक्सीन (Fourth Vaccine) का सहारा मिल सकता है. दरअसल अमेरिकी की मशहूर फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson ) ने अपनी सिंगल डोज वाली वैक्सीन के भारत में आपातकालीन इस्तेमाल (Emergency Use) की मंजूरी मांगी है.

कंपनी की एक खुराक वाली वैक्सीन को जेनसेन नाम से जाना जाता है और लंबे समय से इसके भारत में आने का इंतजार किया जा रहा है. वैसे क्लीनिक ट्रायल में इस वैक्सीन की एफीकेसी 66.6% है.

ये भी पढ़ें:  Covaxin Quality: भारत बायोटेक ने मीडिया रिपोर्ट्स पर कहा- 200 टेस्ट से होकर गुजरती है हमारी वैक्सीन


कंपनी ने इसके लिए भारत सरकार की वैक्सीन मंजूरी देने वाली कमेटी CDSCO के सामने आवेदन किया है. यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो देश को काफी फायदा होगा...क्योंकि भारत जैसी सघन आबादी वाले देश में सिंगल डोज वाली वैक्सीन (Single Dose Vaccine) से कम समय में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा.

बीते सप्ताह खबर आई थी कि कंपनी ने वैक्सीन की जल्द मंजूरी के लिए भारत में किया आवेदन वापस ले लिया है. तब इसकी वजह नहीं बताई गई थी. आपको बता दें कि भारत में फिलहाल कोवैक्सिन, कोविशील्ड और रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की मदद से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.

vaccines of CoronaCORONA VACCINEJohnson & Johnson

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?