इंग्लैंड (ENGLAND) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के पेस अटैक को लीड करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer ) भारत (INDIA) के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. दरअसल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को कोहनी की सर्जरी करानी है जिसकी वजह से वो अगस्त-सितंबर में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.
इससे पहले आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हुए थे. डॉक्टर्स की टीम ने बढ़ती परेशानी को देखते हुए आर्चर को सर्जरी की सलाह दी थी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि हम जल्द आर्चर के स्वस्थ होने और टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.