इंग्लैंड की टीम को दूसरे टेस्ट से ठीक पहले एक बड़ा झटका तब लगा जब उसके तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को टीम से बाहर कर 5 दिन के आइसोलेशन में भेज दिया गया. ECB के मुताबिक आर्चर ने बायो सिक्योर माहौल के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था. अब 5 दिन के आइसोलेशन के दौरान आर्चर के दो कोरोना टेस्ट किए जाएंगे. उसके निगेटिव आने के बाद ही आर्चर की टीम में वापसी होगी. टीम से बाहर हुए आर्चर ने कहा कि उन्होंने जो किया उसके लिए वो माफ़ी मांगते हैं.