Biden: 31 अगस्त की डेडलाइन बढ़ाने के पक्ष में नहीं बाइडेन, बोले- जितने अधिक समय तक रहेंगे खतरा बढ़ेगा

Updated : Aug 25, 2021 15:29
|
Editorji News Desk

Biden on Afghanistan: US प्रेसिडेंट जो बाइडेन अफ़ग़ानिस्तान से लौटने की डेडलाइन 31 अगस्त से आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बात G-7 देशों की अफ़ग़ानिस्तान पर बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग के बाद कही है. मीटिंग में ब्रिटेन समेत दूसरे देशों ने US से 31 अगस्त की डेडलाइन को बढ़ाने के लिए कहा था. मगर बाइडेन ने बैठक के बाद कहा कि - हम जितनी जल्दी वापसी का काम खत्म करें उतना अच्छा है. उन्होंने ये भी कहा कि तालिबान ने हमारे लोगों को बाहर निकालने में मदद के लिए कदम भी उठाए हैं. बाइडेन बोले कि अमेरिका वहां जितने ज्यादा समय तक रहेगा, हमले का खतरा उतना ही बढ़ेगा. 

ये भी देखें । G-7 की बैठक में फैसला- 31 अगस्त तक खाली नहीं करेंगे काबुल एयरपोर्ट, तालिबान को देना होगा सुरक्षित रास्ता

आपको बता दें कि सोमवार को ही CIA चीफ ने तालिबान के टॉप लीडर मुल्ला बरादर से काबुल जाकर मुलाकात की थी. वहीं इससे पहले तालिबान ने अमेरिका से कहा था कि वो 31 अगस्त की डेडलाइन नहीं बढ़ाएगा और सभी US और NATO सैनिक उस दिन तक अफग़ानिस्तान से निकल जाएं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से मंगलवार तक करीबन 71,000 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. भारत ने भी 626 लोगों को सुरक्षित निकाला है जिनमें से 228 भारतीय हैं.

Joe BidenUSAfghanistan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?