JNUSU ने मांगा VC का इस्तीफा, हिंसा के लिए ठहराया जिम्मेदार

Updated : Jan 06, 2020 11:12
|
Editorji News Desk

रविवार को जेएनयू में हुई हिंसा के बाद जेएनयू छात्रसंघ ने वाइस चांसलर के इस्तीफे की मांग उठाई है. साथ ही कैंपस में हुई हिंसा के लिए भी जिम्मेदार ठहराया है. जेएनयूएसयू ने वीसी पर आरोप लगाए हैं कि वो मनमाने तरीकों से अपनी पॉलिसी लागू करते हैं फिर छात्रों और शिक्षकों के सवालों से भागते हैं...इसके साथ ही जेएनयूएसयू ने वीसी को कायर वीसी भी कहा. जेएनयूएसयू के मुताबिक छात्र करीब 70 दिनों से फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं ताकि जेएनयू को प्राइवेटाइजेशन से बचाया जा सके. इस हिंसा के लिए छात्र संघ वीसी को जिम्मेदार ठहराता है.

JNUSUJNU VCजेएनयूJNU violenceजेएनयू वाइस चांसलर

Recommended For You