Israel-Palestine: येरुशलम में यहूदियों ने 'अरब लोगों को मौत दो' नारे लगाए, विदेश मंत्री नाराज

Updated : Jun 17, 2021 01:13
|
Editorji News Desk

इजरायल (Israel-Palestine) में नई गठबंधन सरकार को बने दो दिन ही हुए हैं और नई चुनौती सामने आ गई है. मंगलवार को पूर्वी यरुशलम (East Jerusalem) पर कब्जे का जश्न मनाने के लिए हजारों की तादाद में दक्षिणपंथी इज़राइलियों ने देश के झंडे के साथ मार्च निकाला और अरब इलाके के मुख्य द्वार पर जमा हुए. यहां इन यहूदी प्रदर्शनकारियों ने 'अरबों को मौत दो' (Death To Arabs) के नारे लगाए. इन नारों पर इज़रायल के विदेश मंत्री यैर लैपिड (Yair Lapid) ने नाराजगी जाहिर की है. 

येर लैपिड ने अरब को मौत दो के नारे पर हिब्रू भाषा में ट्वीट कर लिखा- 'यहूदी ऐसे नहीं होते, एक इजरायली के लिए भी ये ठीक नहीं. ये कैसे हो सकता है कि आपने हाथ में इजरायली झंडा ले रखा है और अरबों को मौत दो के नारे लगा रहे हैं.'

बता दें नेफ्टाली बेनेट की सरकार में येर लैपिड विदेश मंत्री हैं, साथ ही वो इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के मुखिया भी हैं. समझौते के मुताबिक नेफ्टाली के दो साल के कार्यकाल के बाद येर लैपिड ही इज़रायल के पीएम होंगे. 

IsraelJerusalemJewsArab

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?