JEE Advanced की एग्जाम डेट अनाउंस कर दी गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल के लिए ये परीक्षा 3 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी और परीक्षा के दौरान सभी कोविड-प्रोटोकाल्स का पालन किया जाएगा. ये परीक्षा आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT) व ट्रिपल आईटी (IIIT) जैसे इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए ली जाती है.
आपको बता दें कि इन संस्थानों के लिए पहले स्टूडेंट्स को जेईई मेंस की परीक्षा देनी होती है और इसमें पास होने वाले छात्र एडवांस के लिए एलिजिबल होते हैं. आम तौर पर जेईई एडवांस में करीब दो लाख छात्र आवेदन करते हैं.