बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन कई सालों से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं. अब खबर है कि लगभग 7 साल के बाद वह एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं. अहम ये भी है कि जया बच्चन पहली बार मराठी फिल्म में काम करते दिखेंगी. यह फिल्म मराठी निर्देशक गजेंद्र अहिरेके के निर्देशन में बन रही है. फिल्म की शूटिंग केवल 20 दिनों में पूरी होगी.