जावेद खान ने अपने Auto को बना लिया Ambulance, मुफ्त में मरीजों को ले जा रहे अस्पताल

Updated : May 01, 2021 00:07
|
ANI

कोरोना संकट के बीच भोपाल से बेहद सुंदर और विचलित मन को शांत करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. भोपाल के जावेद खान ने लोगों की मदद के लिए अपने ऑटो को एंबुलेंस का रूप दे दिया है. इसके लिए बाकायदा ऑटो रिक्शा एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया है. जावेद खान का कहना है कि उन्होंने टेलीविजन और सोशल मीडिया पर देखा था कि एंबुलेंस और ऑक्सीजन की कमी से लोग अपने मरीजों को अस्पताल लेकर नहीं जा पा रहे हैं. जावेद रमजान के महीने में रोजा रखते हुए मरीजों को मुफ्त में अस्पताल तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. जावेद ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए अपनी बीवी का सोने का लॉकेट 5000 में बेच दिया और ऑटो एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी. अब वो रिफिल सेंटर से ऑक्सीजन भरवाते हैं और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक ले जाते हैं.

COVID-19corona virusAuto DriverBhopalMadhya Pradesh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या