गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) एक बार फिर तालिबान पर टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं. जावेद अख्तर ने दुनिया भर के नेताओं और विभिन्न देशों के रवैये पर ट्वीट कर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, 'यह शर्म की बात है कि कथित रूप से सभ्य और डेमोक्रेटिक देश तालिबान के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं.'
उन्होंने सभी देशों से निवेदन किया है कि वो तालिबान को मान्यता ना दें. उन्होंने कहा, 'हर एक उदार व्यक्ति, हर एक लोकतांत्रिक देश, सभ्य समाज को तालिबान द्वारा महिलाओं के दमन के खिलाफ मान्यता देने से इनकार करना चाहिए. इसकी निंदा की जानी चाहिए या फिर न्याय, मानवता और विवेक जैसे शब्दों को भूल जाना चाहिए'
एक और ट्वीट में उन्होंने तालिबान के प्रवक्ता के बयान की आलोचना भी की है. उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, 'तालिबान के प्रवक्ता ने दुनिया को कहा है कि महिलाएं मंत्री बनने के लिए नहीं घर में रहने और बच्चों को जन्म देने के लिए हैं बावजूद इसके कथित रूप से सभ्य समाज तालिबान के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है. यह शर्म की बात है.'
ये भी पढ़ें : Amitabh Bachchan ने शेयर की थ्रबैक फोटो, एक फ्रेम में नजर आया कई सितारों का 'जमघट'