Janmashtmi: आज घर-घर में जन्मेंगे कान्हा...देशभर के मंदिरों में जन्माष्टमी की रौनक

Updated : Aug 30, 2021 08:55
|
Editorji News Desk

सोमवार को पूरा देश कान्हा के रंग में रंगा दिख रहा है...सुबह से मंदिरों में जन्माष्टमी (Janmashtami) की धूम है और ब्रज के लाला की जय-जयकार हो रही है. मथुरा (Mathura) से लेकर द्वारका तक सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर और नोएडा के ISKCON मंदिर में भक्तों झूमते देखा जा सकता है.

मथुरा में तो अलग ही उत्साह है, लोगों को बस रात का इंतजार है, जब श्रीकृष्ण घर-घर में जन्मेंगे. जिसकी खुशी में कान्हा की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शहर के प्रमुख मंदिरों समेत चौराहों पर भी रंग बिरगी रोशनी से सजावट की गई है. सोमवार को आधी रात को अजन्मे भगवान कृष्ण का जन्म होगा...इस पल का गवाह बनने के लिए हजारों लोग ब्रजभूमि में आए हुए हैं. मथुरा में जन्म महाअभिषेक का कार्यक्रम रात 11 बजे से शुरू होगा. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ पूरे मंदिर परिसर में ढोल नगाड़े, झांझ-मजीरे बजेंगे. हरि बोल के शंखनाद के साथ आरती शुरू होगी. इसका सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

य़े भी पढ़ें: UP में जन्माष्टमी पर नाइट कर्फ्यू में छूट, कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन

Krishnajanmashtami 2021DevoteesJanmashtami

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?