कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र( Maharashtra) सरकार ने राज्य में 15 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है. इसी बीच बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है.
पार्टी के दौरान सभी स्विमिंग पूल के किनारे डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि जाह्नवी कितनी खुश हैं और लॉकडाउन के दौरान अपने करीबियों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.