एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'Good Luck Jerry' का पहला लुक शेयर किया है. सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो में जान्हवी फिल्म के कैरेक्टर में नजर आ रही हैं. जिसमें उन्होंने एक सिंपल सलवार शूट पहना हुआ है और एक हल्की मुस्कान के साथ सड़क के किनारे चलती जा रही हैं. बता दें फिलहाल फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही है.