कोरोना काल में लोग नायाब तरीके से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं...ऐसा ही एक मामला झारखंड के जमशेदपुर से सामने आया है. आप जानकर चौंक जाएंगे कि इस स्टील सिटी की पांचवीं क्लास की एक लड़की तुलसी कुमारी को उसके 12 आम के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए मिले हैं....
दरअसल तुलसी हर रोज सुबह बागानों से चुने हुए आमों को जमशेदपुर के स्ट्रेट माइल्स रोड के किनारे बेचा करती थी. एक दिन मुंबई से आए एक बिजनेसमैन अमेया हेटे जब तुलसी से आम खरीदने के लिए रूके और बातचीत में उन्हें पता चला कि तुलसी लॉकडाउन के दौरान मोबाइल नहीं होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रही है. वह अपनी पढ़ाई करने के लिए मोबाइल खरीदना चाहती है. इसके लिए वह हर रोज सुबह आम लेकर यहां बेचने के लिए आती है.
फिर क्या था..., लड़की को इस हाल में देखकर अमेया काफी हैरान रह गए, जिसके बाद उन्होंने 12 आम 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदे. साथ ही साथ उन्होंने पूरे साल की पढ़ाई के लिए बच्ची का मोबाइल भी रिचार्ज भी करवा दिया है.
इस पैसे से 13 हजार की एक मोबाइल तुलसी ने ली है और 80 हजार का फिक्स्ड डिपॉजिट उसके घरवालों ने करा दिया है. ताकि तुलसी की आगे की पढ़ाई मे कोई दिकत ना हो.