जम्मू-कश्मीर में ISJK का कमांडर गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम

Updated : Apr 05, 2021 08:19
|
Editorji News Desk

जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) पुलिस को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के झज्जर कोटली इलाके से इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर(Islamic State) के कमांडर मलिक उमैर उर्फ अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है. जम्मू-जोन के IG मुकेश सिंह ने रविवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक की और कहा कि आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है.

अब्दुल्ला के पास से एक पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस और 1 लाख रुपये ज्यादा कैश बरामद हुआ है. पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आतंकी झज्जक कोटली के रास्ते कहीं जाने की फिराक में है जिसके बाद विशेष अभियान दल ने सर्च ऑपरेशन चलाया और आतंकी को धर दबोचा. पूछताछ के दौरान अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की साजिश की बात कबूल की और अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

Islamic stateJammu and KashmirTerror attackKashmirIslamic State group

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?