Jammu Drone: मिलिट्री स्टेशन के पास फिर दिखा ड्रोन, NIA करेगी पूरे मामले की जांच

Updated : Jun 29, 2021 11:40
|
Editorji News Desk

तमाम एहतियाती कदमों के बावजूद जम्मू में लगातार तीसरी बार ड्रोन देखा गया. ANI के मुताबिक सोमवार देर रात करीब ढाई बजे कुंजवानी-रत्नूचक इलाके में ड्रोन दिखाई दिया. सूत्रों के मुताबिक ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसमें सफेद लाइट जल रही थी. ये ड्रोन सुंजवान मिलिट्री स्टेशन के पास उड़ रहा था. हालांकि ये ड्रोन कुछ देर बाद ही गायब हो गया. दूसरी तरफ गृह मंत्रालय ने जम्मू वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA को सौंप दिया है.
इससे पहले सोमवार को कालूचक मिलट्री स्टेशन पर भी ड्रोन नजर आए थे. इन ड्रोन पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद यह अंधेरे में वापस लौट गए थे. इसके अलावा ड्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सैन्य प्रतिष्ठानों में एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो (Commando) तैनात किए गए हैं. खतरे को देखते हुए किसी भी संवेदनशील जगह ड्रोन उड़ता देख जवाबी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.

Jammu Air BaseKaluchak military stationDrone AttackIndiaDrone

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?