जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुहतोड़ जवाब दिया है. शुक्रवार सुबह राज्य के दो अलग-अलग जिलों शोपियां और त्राल में 5 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. गुरूवार शाम शोपियां में सुरक्षाबलों को यहां की एक मस्जिद के अंदर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू हुआ और 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया.
फिलहाल ऑपरेश जारी है और यहां दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. वहीं सुरक्षाबलों ने मस्जिद के इमाम और अंदर घिरे एक आतंकी के भाई को अंदर भेजकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है. वहीं अवंतीपोरा के त्राल इलाके में भी एनकाउंटर चल रहा है, यहां सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकवादियों को मार गिराया है. और भी आतंकियों के छिपे होने का शक है.