जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, मृतकों में एक 14 साल का नाबालिग भी

Updated : Apr 11, 2021 10:57
|
Editorji News Desk

जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपोरा में एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 अज्ञात आतंकियों को ढेर कर दिए है. सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के मुताबिक इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिस दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग की जाने लगी. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और तीनों आतंकियों को मार गिराया. मारे गए इन दहशतगर्दों में एक 14 साल का नाबालिग भी शामिल है. खबरों के मुताबिक इस नाबालिग से सरेंडर कराने की कोशिशें की गईं थीं और इस प्रयास में नाबालिग के माता-पिता की भी मदद ली गई थी. उसके माता-पिता ने भी उससे सरेंडर करने को कहा लेकिन अन्य आतंकियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. ये आतंकी किस संगठन से जुड़े थे इसकी गहनता से जांच जारी है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले तीन दिनों में 11 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है.

J&KShopian districtjammu kashnirEncounterShopian encounter

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या