कोरोना का प्रकोप कम होते ही धार्मिक गतिविधियां भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, हालांकि अभी भी कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर एहतियात बरती जा रही है. इस बार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ (Rath Yatra of Jagannath Puri) यात्रा की शुरूआत 12 जुलाई से हो रही है. इसके लिए भगवान विष्णु के अवतार भगवान जग्गनाथ उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के रथों (Construction work of chariot ) को बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. रथों का काम तेज़ी से शुरू हो गया है.
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ 12 जुलाई से होगा जबकि 24 जून को श्रीमंदिर के प्रागण में स्नान पूर्णिमा का आयोजन किया जाएगा. इस बार कोविड की वजह से भक्तजनों की मौजूदगी नहीं रहेगी और मंदिर के पुजारी और कर्मचारी ही सारे धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे.