J&K: अलगाववादी नेता गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया! UAPA के तहत केस दर्ज

Updated : Sep 05, 2021 07:26
|
Editorji News Desk

अलगाववादी नेता सैयद शाह गिलानी ( Syed Ali Shah Geelani) के शव को पाकिस्तानी झंडे ()Pakistani flag) में लपेटने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत केस दर्ज हुआ है. दरअसल, एक वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया, जिसमें दिखाया गया कि मस्जिद के नजदीक स्थित कब्रिस्तान में गिलानी के शव को दफनाने से पहले उनके शरीर पर पाकिस्तानी झंडा लपेटा गया था, और जैस ही पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ी, झंडा हटा दिया गया.
पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान से संचालित कश्मीर मीडिया सर्विस समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से फर्जी खबरें व वीडियो प्रसारित कर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है. IG विजय कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

बता दें कि लंबी बीमारी के बाद बुधवार को गिलानी का निधन हो गया था. जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर एतियातन कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी लगा दी गयी थी.

ये भी पढ़ें:UP Flood: उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से बेहाल, CM योगी ने किए हवाई सर्वेक्षण 

Jammu & KashmirUAPAGilani

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या